मुरादाबाद : पीएसी की अंतर वाहिनी प्रतियोगिता का एडीजी ने किया शुभारंभ
मुरादाबाद, अमृत विचार। पश्चिमी जोन अन्तर वाहिनी कंप्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन इस बार 9वीं वाहिनी पीएसी में किया जा रहा है। शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी जय नारायण सिंह ने किया। बताया गया कि 9वीं वाहिनी पीएसी के जवान सभागार आयोजित एक 3 दिवसीय …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पश्चिमी जोन अन्तर वाहिनी कंप्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन इस बार 9वीं वाहिनी पीएसी में किया जा रहा है। शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी जय नारायण सिंह ने किया।
बताया गया कि 9वीं वाहिनी पीएसी के जवान सभागार आयोजित एक 3 दिवसीय कंप्यूटर प्रतियोगिता में आगरा, मेरठ मुरादाबाद अनुभाग की 14 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। प्रतियोगिता का समापन 14 नवंबर को होगा जिसमें डीआईजी शलभ माथुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 9वीं वाहिनी पीएसी के कमाण्डेन्ट अतुल शर्मा, उपसेनानायक बंशराज यादव, सहायक सेनानायक रजनीश यादव, शिविरपाल कृष्णवीर सिंह, सूबेदार मेजर नितिन कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
