हरदोई : तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम
हरदोई। ननिहाल आई मासूम बच्ची की तालाब में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। जिले के सांडी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव …
हरदोई। ननिहाल आई मासूम बच्ची की तालाब में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। जिले के सांडी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे दिया। जानकारी के मुताबिक हरपालपुर थाना क्षेत्र के महताब पुरवा निवासी गोल्डी पुत्री मूंगा राम गांव के ही आंगनबाड़ी विद्यालय में पढ़ाई करती थी।
घटना के बाबत मूंगा राम ने बताया साले प्रहलाद की मौत हो गई थी। जिसकी बुधवार के दिन तेरहवी थी गोल्डी अपनी मां नन्ही के साथ ननिहाल सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा गांव गई हुई थी। जहां पर रात के समय मां ने गोल्डी को बिस्तर पर सुला दिया और खुद सो गई देर रात गोल्डी बिस्तर पर मां को न देखते हुए वह आपने पड़ोस में रहने वाले दूसरे मामा रामबहादुर के घर जाने के लिए निकल पड़ी।
मकान के बाहर बने तालाब में गिर गई और डूब गई। गुरुवार की सुबह बच्ची को घर पर न देखते हुए घर से लेकर पड़ोस के गांव में तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तालाब के पानी को खाली कराया गया जिसके बाद बच्ची का शव बरामद हुआ घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार के दिन शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
