हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने नैक को भेजी स्व मूल्यांकन रिपोर्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) को स्व मूल्यांकन रिपोर्ट भेज दी। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कंप्यूटर का बटन दबाकर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र को रिपोर्ट भेजी। कुलपति प्रो. नेगी ने कहा कि जल्दी ही यूओयू देश के अग्रणी श्रेणी के विवि में सम्मिलित होगा। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) को स्व मूल्यांकन रिपोर्ट भेज दी। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कंप्यूटर का बटन दबाकर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र को रिपोर्ट भेजी।
कुलपति प्रो. नेगी ने कहा कि जल्दी ही यूओयू देश के अग्रणी श्रेणी के विवि में सम्मिलित होगा। पाठ्यक्रमों को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विवि के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केन्द्र (सीका) के तत्वावधान में यह प्रक्रिया 2020 से चल रही थीं। कोरोना काल में लॉकडाउन होने से इस प्रक्रिया में देरी हुई।
नैक के मूल्यांकन के पश्चात विश्वविद्यालय को यूजीसी व अन्य नियामक संस्थानों से पाठ्यक्रमों के प्राप्त होने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इस मौके पर सीका के निदेशक प्रो. आरसी मिश्रा, कुलसचिव डॉ. एचएस नयाल, डॉ. गगन सिंह, डॉ. सुमित प्रसाद, विनीत पड़ियाल मौजूद रहे।
