हल्द्वानी: बगैर हेलमेट के बाइक चलाने पर मेयर के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
हल्द्वानी, अमृत विेचार। मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर मेयर और भाजपाइयों के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। उन्होंने इस मामले को लेकर जिला महामंत्री के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि दस …
हल्द्वानी, अमृत विेचार। मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर मेयर और भाजपाइयों के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। उन्होंने इस मामले को लेकर जिला महामंत्री के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि दस नवंबर को स्थापना दिवस के दूसरे दिन प्रथम नागरिक मेयर जोगेंद्र रौतेला द्वारा सड़क पर जो लापरवाही और गैर जिम्मेदारी का काम किया गया, उसकी घोर निंदा की जाती है। जिस पद पर वह हैं, उनसे अपेक्षा की जाती है कि उनके द्वारा वही कार्य हों, जिनसे लोग प्रेरित हों।
उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों को ताक पर रखकर बगैर हेलमेट के मोटर बाइक चलाई। यातायात नियमों का मजाक तो बनाया ही, साथ ही यह भी विचार नहीं किया कि इसका बुरा असर युवाओं पर भी पड़ सकता है। पुलिस और सीपीयू भी मूक दर्शक बनकर यह सब देखती रही।
सत्ता के गुरूर में चूर अन्य भाजाइयों ने भी उसी प्रकार का नियम उल्लंघन का अपराध किया है। उन्होंने एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान काग्रेस नेत्री दीपा खत्री, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, संगठन मंत्री सचिन राठौर, विशाल भारती, नंदनी खत्री, पंकज कश्यप, किरन माहेश्वरी आदि शामिल रहे।
