रायबरेलीः छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ दी एनएएस की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) परीक्षा का आयोजन सलोन ब्लॉक के 12 स्कूलों में हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखा। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिकरिया ,सलोन टाउन, राजकीय हाई स्कूल सूची, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सलोन, सरस्वती शिशु मंदिर, मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज, सिटीजन …

रायबरेली। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) परीक्षा का आयोजन सलोन ब्लॉक के 12 स्कूलों में हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखा। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिकरिया ,सलोन टाउन, राजकीय हाई स्कूल सूची, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सलोन, सरस्वती शिशु मंदिर, मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज, सिटीजन इंटर कॉलेज, पटेल शिक्षा सदन, कन्हया शिक्षा निकेतन, सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन कंपोजिट विद्यालय जौदहा में हुई परीक्षा में कक्षा 3, कक्षा 5, कक्षा 8, कक्षा 10 के अध्ययनरत बालक एवं बालिका ने परीक्षा दी।

कंपोजिट विद्यालय जौदहा में कक्षा तीन में अध्ययनरत 42 छात्रों में से 29 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा को संपादित कराने में पर्यवेक्षक के रूप में प्रिया मिश्रा, शिवांगी सिंह, फील्ड पर्यवेक्षक के रुप में डाइट से आदिवा बानो, सरेनी से सुधीर कुमार द्विवेदी एवं एआरपी आशुतोष मौर्य मौजूद है।

विद्यालय के शिक्षकों में प्रभारी, प्रधानाध्यापक मदनलाल वैश्य, अनिल कुमार ,रामचंद्र यादव, तौसीफ उर। रहमान ,शेर सिंह, सुनील कुमार सिंह ,सरस्वती देवी आदि ने केंद्र की व्यवस्था में विशेष सहयोग किया। पूर्व प्रधान अध्यापक मोहम्मद अयूब खान भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार