हल्द्वानी: कार हादसे में दवा व्यापारी की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। सितारगंज रोड में नानकसागर बाइपास के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें कार स्वामी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में साइकिल सवार भी घायल हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों …

खटीमा, अमृत विचार। सितारगंज रोड में नानकसागर बाइपास के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें कार स्वामी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में साइकिल सवार भी घायल हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

परिजनों के अनुसार झनकट निवासी 38 वर्षीय सुरजीत सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 7-7.15 बजे अपनी कार से नानकमत्ता में अपने रिश्तेदारों को छोड़कर घर लौट रहा था। इस बीच नानकसागर बाइपास के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में सुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल परिसर में रिश्तेदार गुरजीत सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह परिवार में दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वह भूड़ में मेडिकल स्टोर चला रहा था। परिवार में पत्नी राजप्रीत कौर, दो पुत्रियां 17 वर्षीय खुशदीप कौर, 14 वर्षीय रूपिंद्र है। सुरजीत कार से अकेले की घर लौट रहे थे। अस्पताल परिसर में शोकाकुल परिजनों का जमावड़ा लगा रहा। अस्पताल में डॉ. केसी पंत ने पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि घायल साइकिल सवार झनकट निवासी अंकित का भी इलाज किया गया।

संबंधित समाचार