मुरादाबाद : संविदा-प्रशिक्षु फार्मासिस्टों के भरोसे अस्पताल में दवा वितरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को लखनऊ में कराया गया। इसके लिए स्थायी फार्मासिस्ट मतदान के लिए प्रदेश भर से लखनऊ में जुटे। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा वितरण का कार्य संविदा और प्रशिक्षु फार्मासिस्टों के भरोसे हुआ। इससे मरीजों को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को लखनऊ में कराया गया। इसके लिए स्थायी फार्मासिस्ट मतदान के लिए प्रदेश भर से लखनऊ में जुटे। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा वितरण का कार्य संविदा और प्रशिक्षु फार्मासिस्टों के भरोसे हुआ। इससे मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

जिले में 90 स्थायी फार्मासिस्ट हैं, जो एसोसिएशन के चुनाव के चलते दो दिनों का स्वीकृत अवकाश लेकर लखनऊ में पहुंचे हैं। इससे अस्पतालों में दवा वितरण संविदा और प्रशिक्षु फार्मासिस्टों ने किया। संख्या कम होने से काउंटर पर मरीजों को इंतजार करना पड़ा। कई दवाओं के लिए प्रशिक्षु भी दवा वितरण कक्ष में रैक झांककर पता करते रहे। लाइन में पीछे खड़े मरीज दवा जल्द देने के लिए शोर मचाते रहे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने चुनाव के लिए 12 और 13 नवंबर का अवकाश घोषित किया है। दो स्थायी फार्मासिस्ट यहां हैं, शेष संविदा के फार्मासिस्ट ड्यूटी दे रहे हैं। कोई विशेष असुविधा नहीं हुई है।

ओपीडी में रही भीड़
जिला अस्पताल की ओपीडी में डेढ़ हजार से अधिक मरीज पहुंचे। पंजीकरण, दवा वितरण काउंटर, चिकित्सकों के कक्ष के अंदर और बाहर मरीजों की भीड़ रही। फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजिशियन के कक्ष के बाहर दोपहर दो बजे तक मरीज इलाज के लिए लाइन में खड़े रहे। पैथॉलोजी में जांच के लिए सैंपल देने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी रही। जांच रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन बुलाने पर कई मरीज परेशान हुए। देर से सैंपल देने आए मरीजों को लौटना पड़ा।

 

संबंधित समाचार