हल्द्वानी: खेलों में दिखाया छात्राओं ने दमखम, व्यंजन प्रतियोगिता में बनाए पहाड़ी पकवान
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं के बीच वाद-विवाद, स्लोगन, बोरा दौड़, तीन टांग दौड़ एवं उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं कराई गई। शुक्रवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य डिग्री कॉलेज में वाद विवाद विवाद प्रतियोगिता की विजेता डेंसी दुम्का प्रथम, दर्शिता शाह द्वितीय, कनिका रैक्वाल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं के बीच वाद-विवाद, स्लोगन, बोरा दौड़, तीन टांग दौड़ एवं उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिताएं कराई गई।

शुक्रवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य डिग्री कॉलेज में वाद विवाद विवाद प्रतियोगिता की विजेता डेंसी दुम्का प्रथम, दर्शिता शाह द्वितीय, कनिका रैक्वाल तृतीय, ऐंपण प्रतियोगिता में छात्रा अंजलि प्रथम, दिव्यांशी उप्रेती द्वितीय, प्रियंका जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में नेहा पंतोला प्रथम, निकिता बमेठा द्वितीय, रक्षिता पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं।
चम्मच कंचा रेस में आकांक्षा प्रथम, ऋचा द्वितीय तथा नीतू परिहार तीसरे स्थान पर रहीं। सुई धागा रेस में ज्योति एवं रिया प्रथम, काजल एवं अंजलि द्वितीय एवं अंशिका एवं निकिता तृतीय स्थान पर रहीं। बोरा रेस में लता प्रथम, अंजलि कांडपाल द्वितीय, मीनाक्षी पंत तृतीय एवं मनीषा शर्मा चतुर्थ स्थान पर रहीं।
व्यंजन प्रतियोगिता में छाया जोशी एवं दिव्यांशी उप्रेती ने नींबू (सना हुआ), भट्ट के डुबके भात, आलू रायता एवं चटनी, खुशीपाल ने आलू भांग की चटनी बनाई। योगिता भट्ट ने भटिया (भट्ट का जौला), प्राची वर्मा ने आलू के गुटके, भांग की चटनी, बिच्छू घास का साग, मडुए की रोटी बनाई। प्रतियोगिताओं में अलग-अलग लोगों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसडी तिवारी, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रजनी मेहरा, डॉ. सीएस पंत, डॉ. रितुराज पंत, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. ललिता जोशी, डॉ. गीता पंत, डॉ. प्राची जोशी, डॉ. प्रभा साह, डॉ. मंजरी चौधरी, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. मंजू कांडपाल, डॉ. फकीर सिंह नेगी आदि रहे।
