बरेली: छात्रों ने प्रस्तुत किया रेडियोलॉजी पर आधारित नाटक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विश्व रेडियोलॉजी दिवस के अवसर पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में ज्ञानवर्धक कार्यकमों का आयोजन किया गया । शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में रेडियोलॉजी के बारे में विशेषज्ञों ने छात्रों को जानकारी दी। इसके अलावा विशेष जानकारी के लिए छात्रों द्वारा नाटकीय प्रस्तुति दी गई। विश्व रेडियोलॉजी दिवस पर मुख्य संचालक दीक्षा उपाध्याय …

बरेली, अमृत विचार। विश्व रेडियोलॉजी दिवस के अवसर पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में ज्ञानवर्धक कार्यकमों का आयोजन किया गया । शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में रेडियोलॉजी के बारे में विशेषज्ञों ने छात्रों को जानकारी दी। इसके अलावा विशेष जानकारी के लिए छात्रों द्वारा नाटकीय प्रस्तुति दी गई।

विश्व रेडियोलॉजी दिवस पर मुख्य संचालक दीक्षा उपाध्याय ने रेडियोलॉजी के इतिहास और उपयोगिता पर विचार रखे। संचालन कर रहे रेडियोलॉजी विभाग के छात्र अयंत्र दत्त और अमारा फातिमा ने बेहतरीन मंच संचालन कर लोगों को इस विषय में अच्छी जानकारी दी। भविष्य में रेडियोलॉजी की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए डिप्लोमा इन एक्सरे टैक्नीशियन की प्रथम वर्ष की छात्रा अष्लेशा मंडल ने रोचक तरीके से अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर संजय मिश्रा, आशीष यादव, विमलेश यादव, विशाल सिंह, श्वेता, दीप्ती, आमिर, अमारा, स्नेहा, और सुमेल ने रेडियोलॉजी पर आधारित नाटक का शानदार मंचन किया। फैकल्टी ऑफ पैरामेडिकल साइंस के प्राचार्य डा. पुष्पेंद्र कन्नौजिया ने इस अवसर पर प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।

संबंधित समाचार