बरेली: एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश को शुक्रवार शाम दूसरी मेरिट जारी कर दी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में ओपन कैटेगरी में 340 से 391 रैंक पाने वाले छात्र प्रवेश ले सकेंगे। यह मेरिट 8 सीटों के लिए जारी की गई है। सभी अभ्यर्थियों को 13 नवंबर को …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश को शुक्रवार शाम दूसरी मेरिट जारी कर दी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में ओपन कैटेगरी में 340 से 391 रैंक पाने वाले छात्र प्रवेश ले सकेंगे। यह मेरिट 8 सीटों के लिए जारी की गई है। सभी अभ्यर्थियों को 13 नवंबर को महाविद्यालय में विधि विभाग में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। उसके बाद कोई प्रवेश का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
प्रवेश समन्यवक डा. वीपी सिंह ने बताया कि 112 सीटों की ओपन रैंक की पहली मेरिट 10 नवंबर को जारी की गई थी। जिसके प्रवेश 10 और 11 नवंबर को हुए। दोनों दिनों में कुल 104 छात्रों ने प्रवेश लिए। बची हुई सीटों के लिए दूसरी मेरिट जारी की गई। अन्य वर्गों की मेरिट 13 नवंबर को जारी की जाएगी। इसके प्रवेश सोमवार को लिए जाएंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय ने एलएलबी में प्रवेश की तिथि भी 20 नवंबर तक बढ़ा दी है। ऐसे में महाविद्यालयों को प्रवेश का समय मिल गया है।
एलएलबी व बीएएलएलबी के रिजल्ट जारी
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एलएलबी व बीएलएलबी के सम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम सेमेस्टर 2021 मुख्य एवं बीएएलएलबी द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम, अष्टम व दशम सेमेस्टर 2021 मुख्य परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सभी रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छात्र देख सकते हैं।
