आज का राशिफल | 13 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कार्यक्षेत्र की चुनौतियां दूर होंगी। दूर के रिश्तेदारों से मुलाक़ात होने के योग बन रहे हैं। लोहा और शराब कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से बहुत ही अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को लेकर तत्पर रहेंगे। वृष राशि आज दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। मन में थोड़ी-बहुत कन्फ़्यूजन की स्थिति रहेगी। …

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र की चुनौतियां दूर होंगी। दूर के रिश्तेदारों से मुलाक़ात होने के योग बन रहे हैं। लोहा और शराब कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से बहुत ही अच्छा है। आप लोगों की सहायता करने को लेकर तत्पर रहेंगे।

वृष राशि

आज दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। मन में थोड़ी-बहुत कन्फ़्यूजन की स्थिति रहेगी। अपने विचारों को सन्तुलित रखें। अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ जायेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि

आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। कारोबार में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्चों को कम करने की आवश्यकता है। अनावश्यक यात्राएं हो सकती है।

कर्क राशि

आज आपको बदनामी झेलनी पड़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। आपको किसी योग्य व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिए।

सिंह राशि

आज व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत शानदार रहेगा। अपने निर्णयों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं।

कन्या राशि

आज सरकारी नौकरी करने वालों को उत्तम सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं। नई तकनीक का प्रयोग आप सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

तुला राशि

आज अपने भविष्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। आप अपनी पसन्दीदा पुस्तकें पढ़ने में समय बितायेंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न होने की सम्भावना है। नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बन रही है।

वृश्चिक राशि

आज अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। काम को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। पति-पत्नी के बीच मतभेद दूर होंगे।

धनु राशि

आज परिवार के वातावरण में शान्ति का माहौल रहेगा। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। भूमि-सम्पत्ति को लेकर महत्वपूर्ण अनुबन्ध हो सकते हैं। प्रेमी जोड़े आपस में अच्छा समय बितायेंगे।

मकर राशि

आज व्यवसाय में जल्दबाज़ी के कारण नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मनोरञ्जन में आप काफी समय बितायेंगे। आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं। आपका धन अनावश्यक बर्बाद हो सकता है।

कुंभ राशि

आज परिवार के साथ समय बिताने के लिए आप काम से छुट्टी भी ले सकते हैं। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे। शाम के समय आप मूवीज और वेब सीरीज का आनन्द उठायेंगे। डिनर के लिये आज बाहर जा सकते हैं।

मीन राशि

आज पोषण की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मन थोड़ा विचलित रहेगा। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। अपने मन की बातें सब से शेयर न करें। लोग आपका मज़ाक भी बना सकते हैं।