मारियो ड्रैगी बोले- लीबिया में सुधारों के समर्थन के लिए तैयार है इटली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोम। इटली दिसंबर में होने जा रहे चुनावों के बाद लीबिया की सुरक्षा व्यवस्था में सुधारों का समर्थन करने के लिए तैयार है। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने शुक्रवार को लीबिया की अर्थव्यवस्था के ‘सामान्यीकरण’ का आह्वान करते हुये यह बात कही। ड्रैगी ने लीबिया पर एक विशेष सम्मेलन के दौरान कहा कि उन्होंने …

रोम। इटली दिसंबर में होने जा रहे चुनावों के बाद लीबिया की सुरक्षा व्यवस्था में सुधारों का समर्थन करने के लिए तैयार है। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने शुक्रवार को लीबिया की अर्थव्यवस्था के ‘सामान्यीकरण’ का आह्वान करते हुये यह बात कही। ड्रैगी ने लीबिया पर एक विशेष सम्मेलन के दौरान कहा कि उन्होंने लीबिया में यूरोपीय संघ की मजबूत भूमिका का समर्थन किया है। लीबिया में 24 दिसंबर को राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने वाले हैं। शुक्रवार को सम्मेलन के बाद  ड्रैगी ने कहा, “लीबिया के लोगों को स्वतंत्र, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के जरिये खुद को अभिव्यक्त करने में सक्षम होना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें…

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- अफ्रीका के साहेल में आतंकवादी हमलों में रोजाना बड़ी संख्या में मारे गए लोग

संबंधित समाचार