Bigg Boss 15: Vishal Kotian को Raqesh Bapat की एक्स-वाइफ Ridhi Dogra ने लगाई लताड़, जानें क्यों…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस 15 की लगातार टीआरपी गिरती जा रही है। शो के फैंस को न तो करण और तेजस्वी का लव एंगल पसंद आ रहा है न ही कंटेस्टेंट का गेम। शो के फैंस कुछ नए के इंतजार में हैं। इसी बीच विशाल कोटियान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शमिता …

मुंबई। बिग बॉस 15 की लगातार टीआरपी गिरती जा रही है। शो के फैंस को न तो करण और तेजस्वी का लव एंगल पसंद आ रहा है न ही कंटेस्टेंट का गेम। शो के फैंस कुछ नए के इंतजार में हैं। इसी बीच विशाल कोटियान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शमिता शेट्टी और राकेश बापट के रिश्ते का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं।

अनसीन क्लिप में विशाल ने राकेश पर तंज कसा और कहा कि भाई ने बड़ा हाथ मारा है। क्लिप वायरल होने के बाद विशाल के इस कमेंट पर राकेश बापट की एक्स-वाइफ रिद्धी डोगरा ने रिएक्शन दिया है। रिद्धी डोगरा ने फैन के ट्वीट को रीट्वीट किया और विशाल की लताड़ लगाई।

बता दें, वीडियो में विशाल को राज कुंद्रा का जिक्र भी करते हुए देखा गया है। फैंस ने विशाल कोटियान की इस क्लिप को शेयर करते हुए रिद्धी डोगरा को भी टैग किया।

संबंधित समाचार