सीतापुर: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, महमूदाबाद में हुआ भर्ती
सीतापुर। काफी समय से वांछित चल रहे लूट और चोरी के आरोपी 25 हजार के इनामिया बदमाश को महमूदाबाद कोतवाली पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि सर्विलांस टीम प्रभारी अजय रात बदमाश की गोली से बालबाल बच …
सीतापुर। काफी समय से वांछित चल रहे लूट और चोरी के आरोपी 25 हजार के इनामिया बदमाश को महमूदाबाद कोतवाली पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि सर्विलांस टीम प्रभारी अजय रात बदमाश की गोली से बालबाल बच गए। मुठभेड़ में जख्मी बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए महमूदाबाद में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से पुलिस तमंचा, चार कातूस व खोखा, दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक जिले के रामपुर कलां थाना क्षेत्र के मसिया गांव निवासी राजेश पुत्र लक्ष्मी शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी, लूट के कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसपर एसपी आरपी सिंह ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वह काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। महमूदाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि इनामिया राजेश की लोकेशन के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके चलते महमूदाबाद कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर महमूदाबाद इलाके में ही बदमाश को घेर लिया।
खुद को घिरता देखकर शातिर राजेश ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। उसकी गोली से सर्विलांस टीम प्रभारी अजय रावत बालबाल बच गए। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बच गए। इसके जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की। पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में बदमाश राकेश गोली लगने से जख्मी हुआ। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा, चार कारतूस व खोखा, दो मोबाइल फोन बरामद किया है। गोली लगने से जख्मी बदमाश का महमूदाबाद में इलाज कराया गया। एसपी आरपी सिंह ने बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
