हल्द्वानी: महिला कॉलेज में जीवंत हो उठी उत्तराखंड की लोक संस्कृति, छात्राओं ने बांधा समा
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शिनी स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने लोक संस्कृति को समेटे गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों को पहने छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शिनी स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने लोक संस्कृति को समेटे गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों को पहने छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

कॉलेज की सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. ललिता जोशी ने बताया कि उत्तराखंड महोत्सव के माध्यम से कॉलेज की छात्राओं ने पहाड़ की लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। उत्तराखंड के त्योहार हरेला, घुघुतिया, फूलदेई और नंदा सुनंदा यात्रा को एक सूत्र में पिरोकर नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिला है।

इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस0 डी. तिवारी, डॉ. दीपा गोबाड़ी, डॉ. रेखा जोशी आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सरस्वती बिष्ट ने किया।

