हल्द्वानी: 20 कुमाऊं के पूर्व सैनिकों का पुर्नमिलन कार्यक्रम, सम्मानित हुईं वीरांगनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय सेना में पल्टन का विशेष महत्व होता है। पल्टन के कमान अधिकारी पल्टन का राजा या यों कहें कि पितातुल्य माना जाता है। जिस प्रकार एक राजा अपनी प्रजा की देखरेख पुत्र की तरह करता है, उसी प्रकार कमान अधिकारी भी जवानों और उनके परिवारों के साथ ही सेवानिवृत पूर्व सैनिकों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय सेना में पल्टन का विशेष महत्व होता है। पल्टन के कमान अधिकारी पल्टन का राजा या यों कहें कि पितातुल्य माना जाता है। जिस प्रकार एक राजा अपनी प्रजा की देखरेख पुत्र की तरह करता है, उसी प्रकार कमान अधिकारी भी जवानों और उनके परिवारों के साथ ही सेवानिवृत पूर्व सैनिकों की भी देखभाल करते हैं।

भारतीय सेना की इस महान परंपरा को निभाते हुए 20 कुमाऊं पल्टन के कमान अधिकारी कर्नल मनीष गुप्ता ने आज जगदंबा नगर स्थित सैनिक मिलन केंद्र में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान वीरांगना बीना अधिकारी पत्नी शहीद जयपाल सिंह अधिकारी, प्रेमा डोर्बी पत्नी शहीद नायक खीम चंद्रा और रेखा सनवाल पत्नी शहीद दिनेश सनवाल को सम्मानित किया।

इस दौरान कमान अधिकारी कर्नल मनीष गुप्ता ने पूर्व सैनिकों की कुशल क्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि आपने पल्टन में रहकर देश सेवा की है। पल्टन से सदैव संपर्क बनाए रखें। कालिका माता की जय और 20 कुमाऊं के जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर कैप्टन वीरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर दमेंद्र सिंह, गंगा दत्त, जयदत्त, बंशीधर, रमेश चंद्र, जसवंत सिंह, नायब सूबेदार पान सिंह, देवेंद्र सिंह दफौटी आदि रहे।

संबंधित समाचार