हल्द्वानी: शादी से लौटने के बाद युवक ने जहर खा कर दी जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती रात शादी से लौटने के बाद युवक ने जहर खा कर जान दे दी। धानमिल शिवा कॉलोनी निवासी अमितभ (20) पुत्र गंगाराम पेशे से मजदूर और दो बच्चों का पिता था। बताया जाता है कि बीती शाम वह किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। जबकि पत्नी और दो बच्चे …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीती रात शादी से लौटने के बाद युवक ने जहर खा कर जान दे दी। धानमिल शिवा कॉलोनी निवासी अमितभ (20) पुत्र गंगाराम पेशे से मजदूर और दो बच्चों का पिता था।
बताया जाता है कि बीती शाम वह किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। जबकि पत्नी और दो बच्चे घर में ही थे। देर रात अमिताभ लौट कर आया और सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो शोर-शराबा शुरू हुआ।
आनन-फानन में अमिताभ को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि अमिताभ ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
