हल्द्वानी: हाईवे जाम करने वाले गौलापार के ग्रामीणों पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सिंचाई नहर ठीक करने की मांग को लेकर हाईवे जाम करने वाले ग्रामीण कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं। दो घंटे तक हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें 25 से 30 लोगों को शामिल किया गया है। हालांकि रिपोर्ट में किसी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सिंचाई नहर ठीक करने की मांग को लेकर हाईवे जाम करने वाले ग्रामीण कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं। दो घंटे तक हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें 25 से 30 लोगों को शामिल किया गया है। हालांकि रिपोर्ट में किसी को भी नामजद नहीं किया गया है। शुक्रवार को हाईवे जाम मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए थे।

बता दें कि बीते अक्टूबर में आई आपदा में गौलापार में सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। जिन्हें ठीक कराने की ग्रामीण मांग कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी पूर्व में ज्ञापन दिया था, लेकिन नहरें ठीक नहीं हुईं। जिससे नाराज ग्रामीण शुक्रवार को हाईवे पर उतर आए।

नाराज ग्रामीणों ने कालीचौड़ मंदिर के सामने हाईवे पर डेरा जमा लिया और सड़क जाम कर दी। करीब दो घंटे लगे जाम से कई किमी लंबा जाम लग गया। इस सूचना पर एसडीएम मनीष कुमार, सीओ शांतनु पराशर समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत भी धरने में शामिल हो गए।

हालांकि बाद में अधिकारियों की वादे पर ग्रामीण सड़क से उठ गए और शनिवार को काठगोदाम पुलिस ने 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि हाईवे जाम करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जाम लगाने वालों की पहचान कराई जा रही है। जिसके बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार