लोगों की सेवा करना हर व्यक्ति का धर्म : राजनाथ सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चाहे कोविड की पहली लहर हो, चाहे शीत लहर चाहे लखनऊ को स्वच्छ करने की बात हो चाहे कोविड के दूसरी लहर का कहर ममता चैरीटेबल ट्रस्ट ने नरसेवा नारायण सेवा की एक मिशाल कायम किया हैं। इसके लिए चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा और पूरी टीम को बधाई शुभकामनाएं। यह बात लखनऊ से सांसद …

लखनऊ। चाहे कोविड की पहली लहर हो, चाहे शीत लहर चाहे लखनऊ को स्वच्छ करने की बात हो चाहे कोविड के दूसरी लहर का कहर ममता चैरीटेबल ट्रस्ट ने नरसेवा नारायण सेवा की एक मिशाल कायम किया हैं। इसके लिए चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा और पूरी टीम को बधाई शुभकामनाएं। यह बात लखनऊ से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएमएस विस्तार सभागार में ममता चैरीटेबल ट्रस्ट के आयोजित सेवा, सहायता, सम्मान एवं विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

उन्होंने सामाजिक संस्थाओं को भूमिका को राष्ट्र एवं मानवता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ममता ट्रस्ट की तरह देश की सभी संस्थाओं को राष्ट्र सेवा में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा और सीमा की रक्षा करना हर व्यक्ति का धर्म हैं। इसी तरह सभी संस्थाओं को भी लोगों की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पूज्य यतींद्रानंद महाराज ने ममता ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए ममता ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी को ह्रदय से आशीर्वाद दिया।

महाराज ने कहा कि जब तक ममता ट्रस्ट के मुखिया की तरह की सोच वाले व्यक्ति इस धरा पर है, विध्वंसक ताकते नेस्तनाबूत होती रहेगी। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने राजनाथ सिंह के कृतत्व और व्यक्तित्व की प्रशंसा किया। संरक्षक ट्रस्टी डॉ. राजेश शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए ममता ट्र्स्ट के विगत तीन वर्षों के सेवा समर्पण को बताया। उन्होंने कहा कि नरसेवा ही नारायण सेवा के युक्ति को चरितार्थ करने में ममता ट्रस्ट निरंतर लगा है और सतत सेवा कार्य जारी रहेंगे।

इन्हें मिला ममता रत्न सम्मान

ममता रत्न सम्मान पाने वाले 25 महान विभुतियों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता चैरीटेबल ट्र्स्ट का स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेट किया। इसमें न्याय क्षेत्र से न्यायमूर्ति एससी वर्मा, न्यायमूर्ति प्रदीपकांत, न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना, न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय, चिकित्सा क्षेत्र से केजीएमयू कुलपति डॉ. विपिन पूरी, पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र मोहन त्रिपाठी, पुलिस एवं प्रशासनिक क्षेत्र से पुलिस महानिदेशक एसएन साबत, पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर, कानपुर के मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर समेत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान देने वाले शामिल हैं। इसके अलावा प्रतीकात्मक रूप से पांच दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और 10 लोगों को चश्मा दिया।

संबंधित समाचार