बरेली: ससुर ने लूटी आबरू, ससुरालियों ने घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बहू को अकेला देखकर ससुर ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए पीड़िता को घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। मीरगंज की दिव्यांग महिला ने बेटी …

बरेली, अमृत विचार। बहू को अकेला देखकर ससुर ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए पीड़िता को घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

मीरगंज की दिव्यांग महिला ने बेटी की शादी अक्टूबर 2019 में शाही के युवक के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तक सब सही रहा। इसके बाद ससुरालवाले उसे कम दहेज लाने का ताना मारने लगे। इसके साथ ही उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित भी किया जाने लगा। परिवार न टूटे इसलिए पीड़िता सब सहती रही। कुछ समय पहले मारपीट करने के बाद पति उसे मायके छोड़कर चला गया। मायके में वह गुमशुम सी रहने लगी।

पूछताछ में उसने मां को बताया कि उसके ससुर ने तीन माह पहले दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला की मां को जब यह पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन शाही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़ित मां-बेटी एसएसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई लेकिन एसएसपी के वहां न होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

संबंधित समाचार