हरदोई: बाल दिवस पर सीएस एकेडमी ग्रामासा में हुए विविध आयोजन, बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
हरदोई। बाल दिवस के मौके पर सीएस एकेडमी ग्रामासा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय में सुलेख व निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई विद्यालय प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा ने नेहरू से के जीवन से जुड़ी तमाम जानकारियां बच्चों को उपलब्ध कराई। बच्चों से लगाव रखने …
हरदोई। बाल दिवस के मौके पर सीएस एकेडमी ग्रामासा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय में सुलेख व निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई विद्यालय प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा ने नेहरू से के जीवन से जुड़ी तमाम जानकारियां बच्चों को उपलब्ध कराई।

बच्चों से लगाव रखने वाले प्रिय चाचा नेहरू का जन्म दिवस पूरे उत्साह के साथ सीएस अकेडमी में मनाया गया यहां पर छोटे बच्चों ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता, सुलेख ,निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं बच्चों ने दौड़ ऊंची कूद लंबी कूद आदमी भी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू मिश्रा ने नेहरू के जीवन से जुड़ी तमाम बातें बच्चों को बताएं। प्रधानाध्यापिका श्रुति यादव ने नेहरू के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़ी अनेक रोचक जानकारियां बच्चों को बताई। विद्यालय प्रबंधक के के सिंह ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर। उन्हें नमन किया प्रख्यात साहित्यकार श्रवण मिश्रा राही ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नेहरू के जीवन से जुड़ी तमाम ऐसी जानकारियां बच्चों को दी जिनसे बच्चे नेहरू के प्रति वशीभूत हो गए।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के संजय सिंह ,अरविंद कुमार सिंह, देवेश मिश्रा, शिखा सिंह, किशन सिंह ,अजय दीक्षित, प्रियांशी ,शबीना, कुहू ,शिल्पी ,पूर्णिमा पांडे ,विशाल, दिग्विजय सहित विद्यालय के तमाम नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद रहे।
