हरदोई: रेलवे लाइन पर मिला क्षत विक्षत अज्ञात युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव रविवार की सुबह पड़ा पाया गया । मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, कोतवाली देहात क्षेत्र में लखनऊ- बरेली रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा पाया। …

हरदोई। रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव रविवार की सुबह पड़ा पाया गया । मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, कोतवाली देहात क्षेत्र में लखनऊ- बरेली रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा पाया।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, कोतवाली देहात इंस्पेक्टर गंगेश शुक्ला के मुताबिक पूरे मामले में जांच की जा रही, प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है।

संबंधित समाचार