हल्द्वानी: उत्तराखंड के लोक पर्व बूढी दीपावली की धूम, मशकबीन पर झूमे अजय भट्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल के अवसर पर हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ की लोक संस्कृति के झलक देखने को मिली। मशकबीन की धुन पर लोक कलाकारों ने नृत्य पेशकर समा बांध दिया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का भाजपा महिला पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल के अवसर पर हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ की लोक संस्कृति के झलक देखने को मिली। मशकबीन की धुन पर लोक कलाकारों ने नृत्य पेशकर समा बांध दिया।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का भाजपा महिला पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में 501 दीए जलाकर इगास पर्व मनाया गया।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के दोनों मंडलों में यह लोकपर्व मनाया जाता है। गढ़वाल में इगास और कुमाऊं में बूढ़ी दिवाली के रूप में यह त्योहार जाना जाता है। पहाड़ के लोकपर्वों की महत्ता को बरकरार रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लोक पर्वों को मनाना जरूरी है।

यही वजह है कि राज्य सरकार ने इस पर्व पर अवकाश घोषित किया है। दिवाली की तरह ही इस पर्व को भी धूमधाम से मनाया जाता है।

संबंधित समाचार