हल्द्वानी: पुलिस सहित कई विभागों ने सालों से जमा नहीं किया हाउस टैक्स, नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। निजी संपत्ति के मालिकों से ज्यादा सरकारी विभाग के अधिकारी नगर निगम को टैक्स चुकाने में लापरवाह साबित हुए हैं। नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स न जमा करने वाले विभागों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करने को कहा है। इसमें पुलिस विभाग सहित कुछ भवन ऐसे हैं, जिनका मूल्यांकन तक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। निजी संपत्ति के मालिकों से ज्यादा सरकारी विभाग के अधिकारी नगर निगम को टैक्स चुकाने में लापरवाह साबित हुए हैं। नगर आयुक्त ने हाउस टैक्स न जमा करने वाले विभागों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करने को कहा है। इसमें पुलिस विभाग सहित कुछ भवन ऐसे हैं, जिनका मूल्यांकन तक नहीं किया गया है।

नगर निगम संपत्ति विभाग की कर निरीक्षक पूजा चंद्र ने बताया कि पुलिस विभाग का अभी स्वयं मूल्यांकन नहीं हुआ है। इसके लिए उन्हें पहले नोटिस दिया जा चुका है। वर्ष 2016 से उन्हें हाउस टैक्स जमा करना है, जिसमें बहुउद्देशीय भवन सहित पुलिस विभाग की सभी नए भवनों का कर शामिल है।

इसके साथ ही एमबी इंटर कालेज ने भी कई सालों से कर जमा नहीं किया है। इसके साथ ही जलसंस्थान, तहसील, रजिस्ट्रार को भी कर जमा न करने पर नोटिस दिया जा चुका है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि टैक्स जमा नहीं करने वाले सभी विभागों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसकी सूची बनते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार