हल्द्वानी: हादसे में घायल युवक की 12 दिन बाद मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क हादसे में घायल एक युवक की 12 दिन चले इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दन्या, अल्मोड़ा निवासी गौरव पांडे (25) पुत्र कैलाश चन्द्र पांडे बीती दो नवंबर को सड़क हादसे का शिकार हो गया था। बताया जाता है …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क हादसे में घायल एक युवक की 12 दिन चले इलाज के बाद मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
दन्या, अल्मोड़ा निवासी गौरव पांडे (25) पुत्र कैलाश चन्द्र पांडे बीती दो नवंबर को सड़क हादसे का शिकार हो गया था। बताया जाता है कि वह घर से किसी काम के लिए निकला था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया था।
नाजुक हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें थीं।
