रायबरेली: छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कुंदनगंज गांव के निकट हाइवे पार करते समय कक्षा छह के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। छात्र की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं ट्रक चालक मय वाहन फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। रविवार सुबह कुंदनगंज गांव निवासी …

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कुंदनगंज गांव के निकट हाइवे पार करते समय कक्षा छह के छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। छात्र की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं ट्रक चालक मय वाहन फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। रविवार सुबह कुंदनगंज गांव निवासी 12 वर्षीय कक्षा छह का छात्र कान्हा पुत्र गिरधारी घर से सामान लेने कुन्दनगंज चौराहे आ रहा था।

इसी दरमियान वह सड़क पार करने लगा तभी रायबरेली की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कान्हा को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल किशोर को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक की तलाश की जा रही है । तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

संदिग्ध हालात में तालाब में किशोरी का मिला शव

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे दिना मजरे बलीपुर ग्राम निवासी 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालात में तालाब में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गांव निवासी रचना 15 का शव रविवार को प्रातः घर के पास स्थित तालाब में पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है की परिजनों के अनुसार पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत की आशंका जताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता रामविलास ने बताया कि रचना कक्षा नौ की छात्रा थी।

संबंधित समाचार