बरेली: जिले में डेंगू के दस मरीज निकले
बरेली, अमृत विचार। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में डेंगू के 10 नए मरीज मिले। जिले में 212 लोगों की डेंगू की जांच में 26 लोगों का एनएस-1 कार्ड में डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद एलाइजा रीडर से जांच करने पर 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई …
बरेली, अमृत विचार। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में डेंगू के 10 नए मरीज मिले। जिले में 212 लोगों की डेंगू की जांच में 26 लोगों का एनएस-1 कार्ड में डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद एलाइजा रीडर से जांच करने पर 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में डीबीसी व मलेरिया विभाग की टीम की ओर से 421 घरों में डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई की गई। अब तक जिले में कुल डेंगू के मरीजों की संख्या 517 हो गई है, जिसमें से अब तक विभागीय आंकड़ों के अनुसार सात लोगों की मौत हो चुकी है।
