आज का राशिफल | 15 नवंबर, 2021
मेष राशि आपको पुराने सम्पर्कों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की भी गारंटी आपको नहीं लेनी चाहिए। इस समय आप किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। माइग्रेन के रोगियों को आज धूल और धूप से बचना चाहिए। वृष राशि परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में नई …
मेष राशि
आपको पुराने सम्पर्कों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की भी गारंटी आपको नहीं लेनी चाहिए। इस समय आप किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। माइग्रेन के रोगियों को आज धूल और धूप से बचना चाहिए।
वृष राशि
परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में नई योजना बना सकते हैं। विवादित मामलों का निपटारा होगा। विदेश से शिक्षा और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। प्रेमी जन को आप काफी समय देंगे।
मिथुन राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। शोधकार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि
बॉस का व्यवहार आपको दुःख पहुंचा सकता है। धर्म-चिन्तन और अनुष्ठानों में आपकी रुचि हो सकती है। नये कार्यों को लेकर आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। परिजनों से आप विशेष महत्व की अपेक्षा रखेंगे।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में आपको नई-नई उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी कार्य रुक सकते हैं। समाज में आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। आपको ईर्ष्यालु व्यवहार से आपको बचना चाहिए।
कन्या राशि
आपको व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ आपके शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शेयर मार्केट में बहुत बड़ा निवेश करने से पहले सावधानी रखनी चाहिए।
तुला राशि
किसी विशेष मुद्दे को लेकर मित्रों से झगड़ा हो सकता है। बदलते मौसम को लेकर अपना बचाव करें। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। निम्न रक्तचाप के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
वृश्चिक राशि
घर का वातावरण अशान्ति भरा हो सकता है। आप अपने लक्ष्य को लेकर थोड़े कन्यूज़ हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े चिन्तित रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नए ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
धनु राशि
भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वाहन में खराबी आ सकती है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। आज अत्यधिक काम के कारण आपको थकान हो सकती है। व्यापार में कर्ज न लें।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके काम की गुणवत्ता में सुधार होगा। अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
कुंभ राशि
आपके व्यक्तित्व से विपरीत लिंग के जातक प्रभावित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होगा। आपको आलस्य से बचना चाहिए। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। आपको सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिये।
मीन राशि
जीवनसाथी की सलाह आपको काफी काम आने वाली है। आप हर कार्य आत्मविश्वास के साथ करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। समाज में आपकी छवि काफी मजबूत होगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा।
