मुरादाबाद : पीएसी की जोन स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ आगाज
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को मतलबपुर फायरिंग रंगे (शूटिंग ट्रेनिंग सेंटर) में पश्चिमी जोन पीएसी की अन्तर वाहिनी शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता का आरंभ डीआईजी शलभ माथुर ने किया । प्रतियोगिता में चार दिन तक शूटिंग की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में पीएसी के करीब 350 जवान हिस्सा लेंगे। सोमवार को मतलबपुर फायरिंग …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को मतलबपुर फायरिंग रंगे (शूटिंग ट्रेनिंग सेंटर) में पश्चिमी जोन पीएसी की अन्तर वाहिनी शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता का आरंभ डीआईजी शलभ माथुर ने किया । प्रतियोगिता में चार दिन तक शूटिंग की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में पीएसी के करीब 350 जवान हिस्सा लेंगे।
सोमवार को मतलबपुर फायरिंग रंगे में सुबह से पीएसी जवानों की सक्रियता नजर आने लगी। मौका था पश्चिमी जोन पीएसी की अंतर वाहिनी अलार्म एफिशिएंसी रेस और राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का। 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी शलभ माथुर ने किया। इस दोरान डीसीजी का स्वागत किया गया।
इसके बाद खिलाड़ियों ने अपनी टीम के झंडे के साथ मार्च पास्ट किया। बाद में डीआईजी शलभ माथुर और 23वीं वाहिनी पीएसी की कमाण्डेन्ट शालिनी ने गुब्बारे उड़ाए। पहले दिन अलार्म एफिशिएंसी रेस और रायफल शूटिंग की प्रतियोगिता हुई। बताया गया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में अलग-अलग दिन शूटिंग की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा होगी।
इस प्रतियोगिता में पश्चिमी जोन पीएसी से संबंध बीएसई के सभी 14 वाहिनी के करीब 350 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का समापन 18 नवंबर को 23वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय पर होगा। जिसमें आईजी पीएसी अमित चंद्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस अवसर पर सहायक सेना नायक देवेंद्र कुमार और उप सेना नायक ओम प्रकाश पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
