उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की पहल, कुमाऊं के शिकायतों की सुनवाई अब हल्द्वानी में
हल्द्वानी, अमृत विचार। अनुसूचित जाति के लोगों के शिकायतों की सुनवाई को सुगम और आसान बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुमाऊं की शिकायतों की सुनवाई 16 नवंबर से 18 नवंबर तक नगर निगम कार्यालय के सभागार में की जाएगी। जिसमें उत्पीड़न, एससी एसटी भूमि, समाज कल्याण की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अनुसूचित जाति के लोगों के शिकायतों की सुनवाई को सुगम और आसान बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुमाऊं की शिकायतों की सुनवाई 16 नवंबर से 18 नवंबर तक नगर निगम कार्यालय के सभागार में की जाएगी। जिसमें उत्पीड़न, एससी एसटी भूमि, समाज कल्याण की विभिन्न अनियमितताओं की शिकायतों को सुना जाएगा।
16 नवंबर को नैनीताल, 17 को बागेश्वर व पिथौरागढ और 18 नवंबर को चंपावत की सुनवाई की जाएगी। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने बताया कि अनुसूचित जाति के लोगों को सुलभ व समयबद्ध न्याय मिल सके, इसके लिए प्रत्येक जिले को प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने बताया कि लोगों को आयोग की सुनवाई के लिए नजदीक से सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए प्रयास जारी है। अब तक आयोग के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक अनुसूचित जाति के परिवारों को न्याय मिल चुका है, जिससे लोगों का आयोग के प्रति विश्वास बढ़ा है।
