हल्द्वानी: युवक को घेरकर पीटा, स्कूटी तोड़ी
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर लौट रहे एक युवक को तीन लोगों ने रोककर बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने युवक की स्कूटी भी तोड़ डाली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मूलरूप से मुक्तेश्वर में रहने वाले बिशन चंद्र टम्टा यहां दमुआढूंगा स्थित सरकार की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर लौट रहे एक युवक को तीन लोगों ने रोककर बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने युवक की स्कूटी भी तोड़ डाली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मूलरूप से मुक्तेश्वर में रहने वाले बिशन चंद्र टम्टा यहां दमुआढूंगा स्थित सरकार की कोठी में किराए पर रहते हैं। बिशन की मानें तो बीती रात उसे घर के पास स्थित एक दुकान के पास हरीश रौतेला उर्फ पप्पू व उसके दो साथियों ने रोक लिया और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर उक्त लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और उसकी स्कूटी तोड़ डाली। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
