पंजाब के होशियारपुर में किसान की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर नंगल फरीदगांव में सोमवार को दो अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्ष के एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। सोमवार सुबह …

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर नंगल फरीदगांव में सोमवार को दो अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्ष के एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

सोमवार सुबह जब परमिंदर सिंह अपने खेतों में सिंचाई कर रहा था, तभी कार में आये दो हथियारबंद हमलावरों ने उन पर गोलीबारी की। दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल परमिंदर को जालंधर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह हीर ने कहा कि अलर्ट जारी कर दिया गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने कहा कि परमिंदर की हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े- पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित घर में तोड़फोड़, आग लगाई

संबंधित समाचार