हल्द्वानी: कांग्रेसियों ने अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला फूंका, फांसी देने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला फूंका। उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर फांसी की सजा देने की मांग की है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला फूंका। उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर फांसी की सजा देने की मांग की है।

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए युवा कांग्रेसियों ने कहा कि कंगना को देश के इतिहास का पता नहीं है। उनका बयान कि 1947 में देश को आजादी भीख में मिली थी बहुत ही शर्मनाक है। इस बयान से आजादी के लिए बलिदान होने वाले शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को ठेस पहुंची है। उन्होंने अभिनेत्री कंगना को देशद्रोह कानून के तहत फांसी की सजा मांग की। गुस्साए कांग्रेसियों ने अभिनेत्री का पुतला भी फूंका।

इस दौरान बालम बिष्ट, रितिक आर्य, पंकज जोशी, ओमपाल कश्यप, हरेन्द्र बिष्ट, गोविंद सिंह, कमल दरम्वाल, योगेश आर्य, अभय नेगी, शमशेर सिंह, राजेन्द्र लाल साह, योगेश मौर्य, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार