बरेली: शादी में बुलेट नहीं मिली तो शादी से किया इनकार
बरेली, अमृत विचार। सगाई में बुलेट न मिलने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के परिवार ने रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों के सामने मामला रखा लेकिन लड़का पक्ष शादी करने को तैयार नहीं हुआ। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना …
बरेली, अमृत विचार। सगाई में बुलेट न मिलने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के परिवार ने रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों के सामने मामला रखा लेकिन लड़का पक्ष शादी करने को तैयार नहीं हुआ। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसने अपनी बहन का रिश्ता तीन माह पहले इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोड़ा के रहने वाले एक युवक से तय किया था। बताया जा रहा है कि लड़का सेना है तैनात है। लकड़ी के भाई के मुताबिक बातचीत होने के बाद सगाई तय कर दी गई। उसके बाद सगाई का कार्यक्रम किया गया। जिसमें लड़के की तरफ से आए सभी लोगों को उपहार समेत पांच-पांच सौ रूपए दिए।
आरोप है कि 7 नवंबर को जब वह लड़के वालों के घर पर शादी की तारीख तय करने के लिए पहुंचे तो लड़के के परिवार के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि लड़का सेना में है जिसके हिसाब से उन्हे सगाई में बुलेट मिलनी चाहिए थी। मगर सगाई में बुलेट न देकर उनकी बेइज्ज्ती कर दी इसलिए यह रिश्ता नहीं होगा। जब अधिक कहा तो लड़का पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। लड़की के परिवार के लोगों ने लड़के के परिवार पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, एडीजी, आईजी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
यह भी पढ़े- बरेली: सुरक्षा से खिलवाड़, बैरिकेडिंग के बगैर बना रहे नाला
