पीलीभीत: जंगली सुअर का शिकार कर रहे दो शिकारियों को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुलाबटांडा। बाराही रेंज में खाबर लगाकर वन्यजीव का शिकार कर रहे शिकारियों को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके से दो शिकारियों को पकड़ लिया जबकि चार आरोपी मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों को टीम रेंज कार्यालय लेकर पहुंची। वहां वन विभाग की टीम ने ढाई लाख रुपये का …

गुलाबटांडा। बाराही रेंज में खाबर लगाकर वन्यजीव का शिकार कर रहे शिकारियों को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके से दो शिकारियों को पकड़ लिया जबकि चार आरोपी मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों को टीम रेंज कार्यालय लेकर पहुंची। वहां वन विभाग की टीम ने ढाई लाख रुपये का जुर्माना डालने के साथ ही चार आरोपियों के खिलाफ केस काटा।

र‌विवार रात बराही रेंज के कीरतपुर गांव में गन्ने के खेत में छह शिकारी खाबर लगाकर वन्यजीव का शिकार करने के लिए वहां बैठे हुए थे। सूचना मिलने पर वन विभाग वन दरोगा वशिष्ठ कुमार और वनरक्षक अभिषेन्क ऋषि ने घेराबंदी कर मौके से दो शिकारियों को पकड़ लिया। पकड़े गए शिकारियों से पूछताछ की गई।

उन्होंने अपना नाम सोवरन निवासी चाट फिरोजपुर और राकेश निवासी जेठापुर बताया। उन्होंने अपने भाग गए साथियों नाम कपिल कुमार, देवेंद्र यादव, निवासी चाट फिरोजपुर, मुस्ताक अहमद निवासी गांव कंजा और पप्पू निवासी चाट फिरोजपुर बताया। वन विभाग की टीम ने सभी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए ढाई लाख रुपये का जुर्माना डाला है।

संबंधित समाचार