लखनऊ: मलिहाबाद में गिरी कच्ची कोठरी, दो मासूमों की दबकर मौत
लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत रहीमाबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सुबह-सुबह कच्ची कोठरी भरभरा कर गिर गयी, जिसमें तीन बच्चे दब गये, इनमें से दो की मौत हो गयी, वहीं मां जख्मी हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कोठरी …
लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत रहीमाबाद चौकी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सुबह-सुबह कच्ची कोठरी भरभरा कर गिर गयी, जिसमें तीन बच्चे दब गये, इनमें से दो की मौत हो गयी, वहीं मां जख्मी हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कोठरी के मलवे में दबे बच्चों को बाहर निकाला।
मलिहाबाद पुलिस ने बताया कि ग्राम लालूहार निवासी सुनील तीन बच्चो व पत्नी के साथ रहता है आज सुबह अचानक कच्ची कोठरी की छत गिर जाने से कमरे में सो रहा परिवार दब गया। तेज आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि सुनील की छत गिर चुकी थी। और उस मलबे में उनका पूरा परिवार दब गया था।
जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाने पर मलबे की चपेट में आकर दो बच्चे कार्तिक यादव 10 वर्ष ,पुत्री नीशू यादव 4 वर्ष व मां सुधा को मलबे से निकाल के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चो को मृत घोषित कर दिया। मां की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं परिवार से अलग सो रहे आदित्य 10 वर्ष व पिता बच गए भाई बहनों का शव देख भाई आदित्य का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें:-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तनातनी, अखिलेश ने गुणवत्ता पर उठाया सवाल
मेहनत से मिले आवास रहने का सपना रहा अधूरा
ग्रामीणों ने बताया कि उनके पक्के आवास का कार्य प्रगति पर था जिस कारण परिवार पास बने कच्ची कोठरी में रह रहा था । लेकिन सुबह हुई इस घटना के बाद सारे अरमानों पर पानी फिर गया।
प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासन
घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद ने परिजनों को ढांढस बांधते हुए। हर संभव मदद किए जाने का परिवार को आश्वासन दिया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि मृतको का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है । घायलो को प्राथमिक उपचार के भेज दिया गया है।
