रायबरेलीः खाद न होने से किसान परेशान, गेहूं की बुवाई पर छाया संकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खाद के लिए किसान परेशान हैं। शिवगढ़ की सभी साधन सहकारी समितियों, शिवगढ़ संघ व कृषि वानिकी में खाद नहीं है। वहीं डीएपी खाद के लिए किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। साधन सहकारी समिति शिवगढ़, बेडारू, बसंतपुर सकटपुर, अछई, रीवा, खजुरों, शिवगढ़ संघ सहित 7 साधन सहकारी समिति, एक संघ, एक कृषि …

रायबरेली। खाद के लिए किसान परेशान हैं। शिवगढ़ की सभी साधन सहकारी समितियों, शिवगढ़ संघ व कृषि वानिकी में खाद नहीं है। वहीं डीएपी खाद के लिए किसान समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। साधन सहकारी समिति शिवगढ़, बेडारू, बसंतपुर सकटपुर, अछई, रीवा, खजुरों, शिवगढ़ संघ सहित 7 साधन सहकारी समिति, एक संघ, एक कृषि वानिकी है लेकिन दीपावली से किसी भी समिति, संघ व वानिकी में डीएपी खाद नहीं उपलब्ध है। गेहूं की बुवाई के समय खाद न मिलने पर किसान परेशान है।

जैसे ही किसानों को पता चलता है कि साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद आई है। किसान भारी संख्या में समिति पर पहुंच जाते हैं लेकिन वहां के सचिव द्वारा यह  बताया जाता है कि खाद अभी नहीं आई है। विगत कई दिन से किसान इसी तरह समितियों पर जाकर वापस आ रहे हैं ।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: विद्यालय में बाल संसद का हुआ गठन, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री व 9 मंत्रियों ने ली शपथ

  1. किसान मायाराम निवासी बैती कहना है कि कई दिन से समिति पर जा रहे हैं लेकिन डीएपी खाद नहीं है जिसके कारण गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है।
  2. किसान शशि सिंह भदौरिया  का कहना है कि यदि समय से डीएपी खाद समितियों में नहीं पहुंची तो गेहूं बुवाई में देरी हो सकती है।
  3. किसान नंदकिशोर तिवारी निवासी पिपरी का कहना है कि गेहूं की बुवाई का समय नजदीक आ गया है समितियों पर खाद नहीं है समितियों पर जल्द खाद उपलब्ध कराई जाए।

    सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अभिषेक सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जिले पर अभी डीएपी खाद नहीं आई खजुरो कृषि वानिकी में एनपीके खाद भेजवाई गई थी जैसे ही जिले से खाद आएगी वैसे सभी साधन सहकारी समिति संघ व वानिकी पर डीएपी खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता