हल्द्वानी: छात्र विरोधी फैसला लेने वालों के लिए हुआ शुद्धि-बुद्धि यज्ञ
हल्द्वानी, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज में पुलिस व कॉलेज प्रशासन की सदबुद्धि के बुद्धि-शुद्धि हवन हुआ। छात्र नेताओं ने हवन में आहूति देकर छात्रों पर लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मियों एवं छात्रों को पढ़ाई से वंचित रखने वाले प्राचार्य समेत अन्य स्टाफ की बुद्धि शुद्ध करने के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज में पुलिस व कॉलेज प्रशासन की सदबुद्धि के बुद्धि-शुद्धि हवन हुआ। छात्र नेताओं ने हवन में आहूति देकर छात्रों पर लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मियों एवं छात्रों को पढ़ाई से वंचित रखने वाले प्राचार्य समेत अन्य स्टाफ की बुद्धि शुद्ध करने के लिए भगवान से प्रार्थना की।
मंगलवार को हवन के बाद एबीवीपी प्रांत सह संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार सभी को शिक्षा देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं वहीं कॉलेज प्रशासन इसके विपरीत कार्य कर रहा है। कोविड-19 के कारण 12 में 99 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।
इसको ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार लोगों को व्यवस्था करनी चाहिए थी। जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि कॉलेज परिसर में हुए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ से छात्र विरोधी फैसले लेने वालों को सदबुद्धि मिलेगी। हवन में प्रदेश सह मीडिया प्रमुख कुलदीप कुल्याल, नगर मंत्री सूरज रमोला, जिला संगठन मंत्री ईशा बदलवाल, कुमाऊं सह छात्र प्रमुख रश्मि लमगड़िया, कॉलेज अध्यक्ष कौशल बिरखानी, कॉलेज मंत्री गौरव सम्मल, भावना रावत, अभिषेक गोस्वामी, करन बिष्ट, भाष्कर बिष्ट, काजल बिष्ट, ललित सम्मल, नेहा बिष्ट, नेहा मेहता, रितांशु, यश कुमार, सौरभ बिष्ट, गुंजन बिष्ट, बालम बिष्ट, प्रमोद भट्ट आदि मौजूद थे।
