मुरादाबाद : रायफल शूटिंग में 23वीं वाहिनी के शूटरों का दबदबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 23वीं वाहिनी पीएसी की ओर से मतलबपुर स्थित फायरिंग रेंज में चल रही 24वीं अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन अलार्म एफिशिएंसी रेस व रायफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में हर क्षेत्र में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के जवानों का दबदबा रहा। रेस में 23वीं वाहिनी की टीम अव्वल रही तो शूटिंग में भी कई शीर्ष …

मुरादाबाद, अमृत विचार। 23वीं वाहिनी पीएसी की ओर से मतलबपुर स्थित फायरिंग रेंज में चल रही 24वीं अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन अलार्म एफिशिएंसी रेस व रायफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में हर क्षेत्र में 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के जवानों का दबदबा रहा। रेस में 23वीं वाहिनी की टीम अव्वल रही तो शूटिंग में भी कई शीर्ष तीन स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में पश्चिमी यूपी की सभी 14 वाहिनी के 350 जवान हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता का दूसरा दिन था। अलार्म एफिशिएंसी रेस में 520 अंक हासिल करके फिर 23वीं वाहिनी की टीम अव्वल रही। दूसरे नंबर पर 403 अंक हासिल कर आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली की टीम रही। 100 गज रायफल शूटिंग में 23वीं वाहिनी के मुशीर अहमद पहले, 28वीं वाहिनी के नीरज कुमार दूसरे व 43वीं वाहिनी के अनुराग ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।

200 गज रायफल शूटिंग में 23वीं वाहिनी के इंद्रपाल, 49वीं वाहिनी के अंकुर पवार व 8वीं वाहिनी के भगवान सिंह पटवाल शीर्ष तीन पर रहे। 300 गज स्नेप रायफल में 9वीं वाहिनी के विजेंद्र सिंह राणा, 15वीं वाहिनी के सौरभ व 8वीं वाहिनी के देवेंद्र कुमार शीर्ष तीन पर रहे।

बिग बोर प्रोन स्पर्धा में 23वीं वाहिनी के देवेंद्र जिंदल पहले व 41वीं वाहिनी के तेजेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 8वीं वाहिनी के निजामुद्दीन और भगवान सिंह पटवाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान 23वीं वाहिनी की सेनानाययक शालिनी, देवेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनोज बिष्ट, गणेश सिंह, चूड़ामणि जोशी, नेपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार