रामपुर : चाकू से गोदकर शादीशुदा प्रेमिका की हत्या
रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने सोमवार रात को घर में घुसकर उसके ऊपर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। वहीं आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने …
रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने सोमवार रात को घर में घुसकर उसके ऊपर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। वहीं आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है।
महिला के पेट में चाकू गोदकर हत्या करने का मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव से जुड़ा है। गांव निवासी सुनील का कहना है कि 12 नवंबर को वह अपने बेटे की दवा दिलाने के लिए अलीगढ़ गया था। सोमवार को मुझे मेरी बेटी सलोनी ने फोन करके बताया कि पास का ही रहने वाला परविंद्र शाम के समय घर में घुस आया था। उसने मां (शिवानी) के पेट पर चाकू से कई वार किए।
जिसके बाद वह महिला को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने शिवानी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन शिवानी को उपचार के लिए बरेली ले जाने लगे लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
सूचना के बाद मृतका का पति भी आ गया। बाद में मृतका के पति ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी परविंद्र को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसका चालान कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मृतका से अवैध संबंध थे। वह उससे पीछा छुड़ाना चाह रहा था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।
शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के मृतका के साथ अवैध संबंध थे। नौकरी लग जाने के बाद वह उससे पीछा छुड़ाना चाह रहा था। इसलिए उसने महिला की हत्या कर दी। डा. संसार सिंह, एएसपी
