अमरोहा : चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डिडौली, अमृत विचार। परचून की दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की बाइक, गैस सिलेंडर, परचून का कुछ सामान बरामद किया है। आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए जा रहे थे। डिडौली क्षेत्र के …

डिडौली, अमृत विचार। परचून की दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की बाइक, गैस सिलेंडर, परचून का कुछ सामान बरामद किया है। आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए जा रहे थे।

डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन से बुढ़नपुर के बीच फैक्ट्री के पास सोमवार की देर रात परचून की दुकान में चोरी हो गई थी। चोर परचून का सामान, सिलेंडर, इन्वर्टर, बैट्री व अन्य सामान चुराकर ले गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था और चोरों की तलाश में जुट गई थी। मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों मुनीष सैफी पुत्र चाउ सैफी व राशिद सैफी पुत्र साजिद सैफी निवासी गांव श्यामपुर थाना डिडौली को बंबूगढ़ से संभल चौराहे की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की बाइक, परचून की दुकान से चुराए जाने वाला सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह चुराया हुआ सामान बेचने के लिए जा रहे थे। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि परचून की दुकान में हुई चोरी में वांछित चल रहे दो आरोपियों को मय सामान के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार