यूपी बोर्ड ने घोषित किया अंक सुधार परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का अंक सुधार परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के बाद इंटरमीडिएट छात्रों को अब स्नातक में प्रवेश लेने का मौका मिल जायेगा। जारी परिणाम के मुताबिक दसवीं में 90.75 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट में 77.76 प्रतिशत पास हुए परीक्षार्थी सफल हुए हैं। …
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का अंक सुधार परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। परिणाम जारी होने के बाद इंटरमीडिएट छात्रों को अब स्नातक में प्रवेश लेने का मौका मिल जायेगा। जारी परिणाम के मुताबिक दसवीं में 90.75 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट में 77.76 प्रतिशत पास हुए परीक्षार्थी सफल हुए हैं।
परिणाम का पूरा विवरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया हैं। ये परिणाम उन परीक्षार्थियों का हैं जो कोरोना काल में यूपी बोर्ड की ओर से दिए गये नंबरों से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने अंक सुधार के लिए दोबारा परीक्षा देने का निर्णय लिया था। परिणाम के बारे में बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस बार हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा में 36809 परीक्षार्थी संस्थागत थे और 1143 परीक्षार्थी व्यक्तिगत थे, इनमें 33876 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
इसमें संस्थागत छात्रों का परिणाम 91.11 प्रतिशत, व्यक्तिगत छात्रों का परिणाम 76.37 प्रतिशत है। पास होने वालों में 19684 बालक तथा 11060 बालिकाएं हैं। बालकों का परिणाम 89.59 प्रतिशत है तथा बालिकाओं का परिणाम 92.90 प्रतिशत है। इस तरह से बेटियां हाईस्कूल के परिणाम में आगे हैं।
यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः दवा जलाने के मामले में सीएचसी अधीक्षक समेत पांच कर्मचारी पाए गए दोषी
इंटरमीडिएट में भी 83.62 प्रतिशत के बेटियां आगे
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में लड़के आगे निकले हैं। जारी परिणाम के मुताबिक 77.76 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस परीक्षा में 37612 संस्थागत और 3769 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे, कुल 41381 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें संस्थागत 24814 परीक्षार्थी और 2079 व्यक्तिगत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसमें 17305 बालक तथा 9588 बालिकाएं पास हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 74.85 प्रतिशत बालक हैं और 83.62 प्रतिशत बालिकाएं हैं।
परिणाम का पूरा विवरण यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, सभी छात्र अपना परिणाम आनलाइन भी चेक कर सकते हैं…दिव्यकांत शुक्ला माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव।
