बरेली: घटना एक और तीन थानों में दर्ज हुई अलग-अलग रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। युवक को पुल से नीचे फेंके जाने के मामले में तीन थाना क्षेत्रों में अलग अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहली रिपोर्ट बारादरी, दूसरी इज्जतनगर और तीसरी कोतवाली में दर्ज हुई। पुलिस ने बताया की यह मामला इज्जतनगर से शुरू होकर कोतवाली तक पहुंचा था। बारादरी के संजयनगर की रहने वाली …

बरेली, अमृत विचार। युवक को पुल से नीचे फेंके जाने के मामले में तीन थाना क्षेत्रों में अलग अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहली रिपोर्ट बारादरी, दूसरी इज्जतनगर और तीसरी कोतवाली में दर्ज हुई। पुलिस ने बताया की यह मामला इज्जतनगर से शुरू होकर कोतवाली तक पहुंचा था। बारादरी के संजयनगर की रहने वाली दुर्गा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बेटा मुकेश भाई दूज के दिन शाम 8:30 बजे के करीब दोस्तो संग निजी काम से श्यामगंज के लिए निकला था। श्यामगंज पुल पर आरोपी आकाश जोशी साथियों संग घात लगाए बैठा था।

मुकेश को देखते ही उसने रोक लिया। गाली-गलौच करते हुए उनके बेटे के साथ मारपीट की और फिर पुल के नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। पुल से गिरने से मुकेश के दोनों पैर, हाथ व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। बारादरी पुलिस ने मां की शिकायत पर आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच में सामने आया कि वारदात के दिन मुकेश शराब पीये हुए था। जिस मोटरसाइकिल पर वह था, वह सनी की थी।

सनी के भाई गौरव कश्यप ने बताया कि बाइक अभी तक नहीं मिली है। उनका कहना है कि आरोपी बाइक लूट ले गए। इस मामले में इज्जतनगर, बारादरी और कोतवाली में तीन अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस इन सभी मामलों को एक में शामिल कर जांच करेगी।

संबंधित समाचार