बरेली: एलएलबी में प्रवेश की चौथी मेरिट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एलएलबी में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट जारी कर दी। सामान्य वर्ग में महिला को छोड़कर आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल जाएगा। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को 17 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक विधि विभाग में पहुंचकर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एलएलबी में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट जारी कर दी। सामान्य वर्ग में महिला को छोड़कर आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल जाएगा। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को 17 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक विधि विभाग में पहुंचकर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।

प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि अब तक 295 सीटों पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया है। बची 57 सीटों के लिए चौथी मेरिट जारी की गई है। ईडब्ल्यूएस की 32 सीटों को मिलाकर कुल 352 सीटों पर प्रवेश लिए जा रहे हैं। ईडब्ल्यूएस कोटे की 32 में से 28 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। सिर्फ चार सीटें ही अब बची हैं। चौथी मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को 17 नवंबर को प्रवेश लेना होगा नहीं तो उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। यदि सीटें बचती हैं तो आगे की मेरिट जारी की जाएगी।

उनका कहना है कि विश्वविद्यालय ने एलएलबी में प्रवेश की तिथि 20 नवंबर निर्धारित की है। इससे पहले ही प्रवेश सुनिश्चित कर डाटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। चौथी मेरिट के अनुसार सामान्य महिला 362 से 504, ईडब्ल्यूएस, डीएफ, पीएच, एफएफ में सभी, ओबीसी ओपन 423 से 489, महिला 354 से 500 व डीएफ में सभी, पीएच की सीटें फुल, एससी व एसटी के सभी अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।

बीटेक व एमबीए में प्रवेश को 18 तक आवेदन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीटेक व एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 18 नवंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलसचिव ने सूचना जारी की है कि विश्वविद्यालय परिसर में बीटेक प्रथम वर्ष, बीटेक द्वितीय वर्ष (लेट्रल एंट्री), एमबीए (जनरल, मार्केटिंग, पार्टटाइम) में यूपीसीईटी-2021 की काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर से बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी गई है।

संबंधित समाचार