अमरोहा : तिगरी गंगा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /गजरौला,अमृत विचार। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंजने लगे हैं। चारों तरफ तंबू ही तंबू ही नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। 18 नवंबर को दीपदान किया जाएगा और 19 नवंबर को मुख्य गंगा स्नान …

अमरोहा /गजरौला,अमृत विचार। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। हर-हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंजने लगे हैं। चारों तरफ तंबू ही तंबू ही नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। 18 नवंबर को दीपदान किया जाएगा और 19 नवंबर को मुख्य गंगा स्नान होगा। इसके साथ ही मेला संपन्न हो जाएगा। मेले का नजारा देखते ही बन रहा है। श्रद्धालुओं के डेरों से खिचड़ी की सुंगध मन को मोह लेती है।

गंगा मेला धीरे-धीरे अपने यौवन पर चढ़ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का रैला मेला स्थल पर पहुंच रहा है। इस बार श्रद्धालुओं के ज्यादा संख्या में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अब तक मेले में करीब 10 से 12 लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा किनारे युवा भी खूब मौज मस्ती कर रहे हैं।

भोर की पहली किरण से स्नान का दौर शुरु हो जाता है और देर शाम तक श्रद्धालु स्नान करते हैं। लोग हवन पूजा भी कर रहे हैं। पितरों की याद में गुरुवार को दीपदान किया जाएगा और 19 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। इसके लिए प्रशासन ने भी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

संबंधित समाचार