बरेली: पहले युवती के साथ छेड़छाड़ की, मुकदमा दर्ज हुआ तो तमंचे के बल पर ले जाकर खिला दिया जहर, मौत
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 18 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हो गई। सीएचसी से रेफर करने के बाद युवती को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी वक्त उसन रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने वालों के …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 18 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हो गई। सीएचसी से रेफर करने के बाद युवती को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी वक्त उसन रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने वालों के ऊपर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
बीते दिनों दर्ज कराया था मुकदमा
मृतक युवती मूल रुप से बहेड़ी के मिंतरपुर गांव की रहने वाली है। परिजनों के मुताबिक बीते दिनों नजीर अहमद, अनीश अहमद, समेत पांच लोगों ने युवती से छेड़छाड़ की थी। जिस पर युवती ने छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया था। सभी आरोपी युवती के ऊपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मगर जब युवती और उसके परिजनों के ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो उन्होंने उसे अपने घर लेकर जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। हालांकि अभी तक मृतिका के परिजन थाने नहीं पहुंचे है।
तमंचे के बल पर घर से खींचकर ले गए
मृतिका के भाई अफसार का कहना है कि मंगलवार की रात मुकदमें में आरोपी पांच लोग उनके घर पर आए। पहले मां-बाप का कमरा बंद किया। बाद में युवती के कमरे में घुस गए। तमंचे के बल पर उसे वहां से उठाकर अपने घर ले गए। जबरदस्ती उन्होंने उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद वह वहां से चले गए। युवती तड़पती रही।
परिवार वालों को किया फोन, तो पहुंचे
बताया जा रहा है कि युवती के पास मोबाइल था। जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद जब वह वहां से चले गए तो युवती ने अपना मोबाइल निकालकर परिजनों को फोन किया तो सभी आनन फानन में आरोपी नजीर अहमद के घर पहुंचे। वहां से वह युवती को लेकर सीएचसी गए। बाद में वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी कर रही जांच
पुलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग के एगंल पर भी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि युवती का नजीर अहमद के बेटे अनीश अहमद के साथ प्रेम प्रसंग हो सकता है। जिसके बाद वह आरोपियों के घर गई और किसी बात पर झगड़ा होने के बाद उसने जहर खा लिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों के थाने न पहुंचने की वजह से मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
इसे भी पढ़ें…
