हल्द्वानी: मतदाता जागरूकता के लिए युवाओं ने निकाली बाइक रैली
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक/कोआर्डिनेटर स्वीप विपिन कुमार ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कालाढूंगी रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र के दफ्तर से शुरू होकर कालाढूंगी चौराहे से मिनी स्टेडियम होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त हुई। उन्होंने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक/कोआर्डिनेटर स्वीप विपिन कुमार ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कालाढूंगी रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र के दफ्तर से शुरू होकर कालाढूंगी चौराहे से मिनी स्टेडियम होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त हुई।
उन्होंने बताया कि इस बाइक रैली में युवाओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर चस्पा किए थे ताकि आमजन को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को मतदाता पहचान पत्र बनाने, मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान सुनील पंत, ओपी भट्ट, सुभाष चंद्रा, संजीव भटनागर, जतिन आदि मौजूद थे।
नाम, पता, आयु में संशोधन के लिए भरें फार्म-8
स्वीप कोआर्डिनेटर विपिन कुमार ने बताया कि मतदाता नाम, पता, आयु वगैरह में संशोधन के लिए फार्म-8 भर सकते हैं। वहीं एक ही विधानसभा में पता बदलवाने के लिए फार्म-8ए भरकर नजदीकी बूथ लेवल अधिकारी को दे सकते हैं। बूथ से ही नामावली संबंधी कोई जानकारी हासिल की जा सकती है।
