मुरादाबाद : पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला छात्रा का शव
मुरादाबाद, अमृत विचार। मैनाठेर थाना क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला। छात्रा 15 नवंबर से घर से गायब थी। परिजनों ने हर जगह तलाश किया मगर उसका कहीं पता नहीं चला। शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ हाईवे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम बुलाकर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मैनाठेर थाना क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला। छात्रा 15 नवंबर से घर से गायब थी। परिजनों ने हर जगह तलाश किया मगर उसका कहीं पता नहीं चला। शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ हाईवे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कर आए। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम पैनल द्वारा किया जाएगा। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

कटघर थाना क्षेत्र के गांव मिलक पंडित नगला निवासी सुभाष ठेकेदार है। उनकी 18 वर्षीय बेटी स्वाति कक्षा नौ की छात्रा थी। बजरंग ने बताया कि स्वाति 15 नवंबर की दोपहर घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे सभी जगह तलाश किया मगर उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे गांव के पुजारी ने छात्रा का शव घर से करीब 500 मीटर दूर मैनाठेर थाना क्षेत्र में में पेड़ से लटका मिला। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कटघर और मैनाठेर के अलावा एसपी सिटी और सीओ हाईवे भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
