हरदोई: रद्द हो सकता है डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को गुरुवार की रात कार्तिक मेले की पूर्व संध्या पर बेरिया घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में आना था। उनके यहां नृत्य कार्यक्रम को लेकर तमाम तैयारियां चल रही हैं ।अब न्यायालय द्वारा उन पर कार्रवाई किए जाने से इस कार्यक्रम के आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई …

हरदोई। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को गुरुवार की रात कार्तिक मेले की पूर्व संध्या पर बेरिया घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में आना था। उनके यहां नृत्य कार्यक्रम को लेकर तमाम तैयारियां चल रही हैं ।अब न्यायालय द्वारा उन पर कार्रवाई किए जाने से इस कार्यक्रम के आयोजकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं कि अब बेरिया घाट पर होने वाले उक्त कार्यक्रम का आयोजन हो पाएगा या नहीं। फिलहाल इस कार्यक्रम को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

ये है वजह

सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ में दर्ज एक मुकदमें में कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है। जिसकी वजह से सपना चौधरी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सपना चौधरी पर एक डांस कार्यक्रम रद्द करने और टिकट का पैसा भी वापस नहीं करने के मामले में हाजिर न होने पर अदालत ने मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने बुधवार को चौधरी के खिलाफ वारंट जारी करते हुए पुलिस को 22 नवंबर तक इस पर अमल करने को कहा, जो मामले की सुनवाई की अगली तारीख है।

क्या था मामला?

आरोप है कि सपना चौधरी को 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में कार्यक्रम पेश करना था। जिसके लिए 300 रुपये प्रति टिकट की दर से टिकट बेचे गए थे। कार्यक्रम के लिए स्मृति उपवन में हजारों की संख्या में लोग आए थे लेकिन जब सपना रात 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं तो भीड़ ने टिकट का पैसा वापस देने की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि, उन्हें पैसे वापस नहीं किए गए। अदालत इस प्रकरण में मामला खत्म करने के अनुरोध वाली सपना चौधरी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: कलेक्ट्रेट कार्यालय में तैनात महिला लिपिक ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार