हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कुलपति का पुतला फूंका
हल्द्वानी, अमृत विचार। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में छात्रनेताओं का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र नेताओं ने कॉलेज गेट के पास कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पूतला फूंका। छात्रनेताओं ने बताया कि दो साल से कोरोना की वजह से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए …
हल्द्वानी, अमृत विचार। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में छात्रनेताओं का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र नेताओं ने कॉलेज गेट के पास कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पूतला फूंका। छात्रनेताओं ने बताया कि दो साल से कोरोना की वजह से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं।
इससे विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। लेकिन कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने बीते दिनों छात्रों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले सीओ सिटी को बर्खास्त करने की मांग भी की।
